गुना मध्यप्रदेश

गुना। भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के तत्वधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं बैठक हुई संपन्न

गुना। भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के तत्वधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं बैठक हुई संपन्न

कबीर मिशन समाचार :- रामहेत बारोलिया गुना मप्र

गुना बमौरी विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ में ओबीसी महासभा एवं भीम आर्मी के तत्वाधान में माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ब्रजेन्द्र सिंह यादव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष एड.राजपाल सिंह जाटव द्वारा माता सावित्री बाई फुले जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया और उपस्थित वक्ताओ द्वारा ओबीसी की जातिगत जनगणना और आरक्षण पर प्रकाश डाला गया और ईडब्ल्यूएस 10% आरक्षण को गलत और असंवैधानिक बताया गया है जो कि 50% से अधिक होता है प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार को जल्द से जल्द ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

इस बीच भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी जिन्होंने सभी वर्गों की महिलाओं को पढ़ाने का काम किया और समाज सुधार जैसे आंदोलन में हिस्सा लिया और बताया गया देश और प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी पार्टी की सरकारों द्वारा ओबीसी, एससी,एसटी वर्ग के लोगो का शोषण किया गया आगामी 12 फरवरी भोपाल में आरक्षण के समर्थन में न्याय यात्रा निकाली जायेगी ,इस मौके पर भीम आर्मी बमौरी तहसील से प्रमोद अहिरवार, गजनलाल, लखन सिंह,और ओबीसी महासभा से धर्मेंद्र यादव, दिनेश कुशवाह, गिर्राज धाकड़, नारायण सिंह प्रजाति एवं फतेहगढ के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts