मंदसौर मध्यप्रदेश

श्री उमरिया माताजी में सप्त दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण महोत्सव संपन्न

कबीर मिशन समाचार। सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ

गरोठ—भानपुरा तहसील क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में श्री उमरिया माताजी मंदिर पर बहुप्रतीक्षित स्वर्ण कलश आरोहण सप्त दिवसीय महोत्सव जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री ने उपस्थित जनसमुदाय को आशीर्वचन दिए। स्वर्ण कलश समिति को इस पुनीत कार्य को संपन्न कराने के लिए साधुवाद दिया। अपार जन समुदाय ने विशाल भंडारे में माता जी का प्रसाद ग्रहण किया। स्वर्ण कलश नारायण सिंह सिसोदिया मंगलम रिसोर्ट द्वारा ₹521000 राशि की बोली माताजी मंदिर पर लगा कर चढ़ाया।

₹3,51000 की बोली लगाकर भानपुरा निवासी पंडित रमेश दुबे ने शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। 1 लाख रुपए की बोली लगाकर अशोक सोनी भानपुरा ने ध्वजा पताका पहनाई। नव कुंडी महायज्ञ भी आज पूर्णआहूती के साथ संपन्न हुआ। स्वर्ण कलश को चढ़ाने में परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपना हाथ लगाया। इंद्रगढ़ मारुति आश्रम के संत योगी प्रकाश नाथ जी, विधायक देवीलाल धाकड़ सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधि अध्यक्ष एवं श्रद्धालु माताजी के दरबार में उपस्थित रहे।

भंडारे में भोजन करने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए माता रानी का प्रसाद गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक व्यास ने किया। सप्त दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न तरह के आयोजन संपन्न हुए जिसमें प्रथम दिन भानपुरा नगर में कलश प्रदक्षिणा करवाई गई, वह अन्य दिनों में लोटखेड़ी, राता गुराडिया, कवला, पीपल्दा कैलाशपुर से भी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई समिति के सदस्यनारायण सिंह सिसोदिया मंगलम रिसोर्ट, सुरेंद्र सोनी, चंद्रशेखर सोनी,सरपंच रमेश गायरी, सरपंच मदन लाल भट्ट, महेश शर्मा, मुकेश पाटीदार बाबुल्दा, लखन पुरोहित, प्रभु लाल धाकड़ एवं राम सिंह गुर्जर लोट खेड़ी, जानकी लाल पाटीदार,

मांगीलाल विश्वकर्मा, शेखर सोनी, हेमंत गुर्जर, शोभाराम सेन, गोपाल मीणा, रमेश दुबे ,प्रह्लाद ट्रेलर, गोपाल पंचोली, सुरेश विश्वकर्मा, गोविंद राठौड़, डूंगर सिंह रलावता, श्याम सिंह सरदार सिंह रणजीत सिंह हरनावदा, महेश शर्मा, मुकेश प्रजापति कवला, यशवंत रूद्र वाल, संजू गुरु, प्रभात राठौर, अर्जुन बैरागीजी, संजय राठौर, अनुराग मोदी भवानी मंडी, आदि सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। डॉ प्रद्युम्न भट्ट, यशवंत दुबे सहित कई गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों , एवं लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

समिति के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, तहसीलदार महोदय, विधायक व क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सभी धर्मों, वर्गों व समाज के लोगों द्वारा इस कार्य में सहयोग किया गया, सप्त दिवसीय महोत्सव संपूर्ण होने के बाद इंदर राजा ने भी बारिश बरसाई यह बात शुभ संकेत का प्रतीक है। जानकारी सुनील माली पत्रकार ने दि।

About The Author

Related posts