उत्तरप्रदेश

शिवरात्रि पर महादेव की जय घोष से गूंजे शिवालय।

कुशीनगर जिला के रामकोला क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। क्षेत्र के सभी शिवलिंग पर हर हर महादेव के घोष से गूंज उठा। आज भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दिन भर जारी रहा।

क्षेत्र के अमवा धाम शिव मंदिर, धर्मसमधा शिव मंदिर, उर्दहा शिव मंदिर, पपउर पोखर के मंदिर, मांडेराय, पकड़ी बागर, माधोपुर गौजही, रामकोला विश्व सनातन मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। अमवा और धर्मसमधा में इस पर्व पर विशाल मेला लगा। सुबह में अमवा मंदिर में जलाभिषेक करने वाले महिलाओं व पुरूषो की अलग अलग कतारे लगी।

रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक अपने टीम के साथ पुलिस व्यवस्था को सक्रिय रखा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव को बेल पत्र, दूध, फूल, भांग, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री के साथ पूजन अर्चन के साथ जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।क्षेत्र के कई मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।

About The Author

Related posts