धार

प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने माण्डू में किया 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन

प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने माण्डू में किया 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन

कबीर मिशन समाचार धार से मयाराम सोलंकी खास रिपोर्ट

 प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री Usha Thakur  ने आज मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संत शिरोमणि रविदास कुंड माण्डू में 

53 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमे दिवस बसेरा, जन सुविधा, फेंसिंग, पाथ वे, सौंदरीकरण किए जाने की योजना है। इस अवसर पर किसन देव महाराज,बलिराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष राजीव यादव, जयराम गावर सहित जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री उषा ठाकुर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिले दायित्व का समर्पण भाव से निर्वहन ही जीवन का आधार होना चाहिए। संत रविदास जी यहाँ साधना के लिए पधारे थे। कुंड का जल साल भर लोगो की प्यास बुझाता है। अपने कार्यों में संत की प्रेरणा को आगे रखें। उन्होंने कहा कि भौतिक समृद्धि से आद्यात्मिक उन्नति नहीं होती। व्यक्ति का आत्मबाल मज़बूत हो तो सब कार्य आसान हो जाता है। भौतिकता की दग्ध अग्नि में मानवता कभी सुखी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कुंड केवल भौतिक दृष्टि से ही सुसज्जित ना रहे,कुंड के जीर्णोद्धार में ग्रामीणजन प्रतिदिन रामायण पाठ करे। भक्ति को जीवन का अभिन्न अंग बनाएँ। यहां ज्ञान प्राप्त कर आचरण में लाना ही सच्ची भक्ति है। कार्यक्रम में एसडीएम रोशनी पटीदार, नायब तहसीलदार सुरेश नागर भी साथ थे।

About The Author

Related posts