खेल दतिया मध्यप्रदेश शिक्षा समाज

सफलता की कहानी खो खो खिलाड़ी अंकिता की जुबानी

कबीर मिशन समाचार जिला दतिया

नारी तू महान है देश का सम्मान है

क्यों काटो उन पंखों को जिनकी उड़ान बहुत ऊंची है

काटो उन बंधनों को जिनमे कहीं छुप गई नारी है

दतिया से तहसील संवाददाता उद्देश्य यादव की रिपोर्ट
दतिया // आज की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है चाहे कोई भी क्षेत्र हो हर जगह नारी अपनी छाप छोड़ रही है। पितृसत्तामक समाज से ऊपर उठकर आज नारी ने स्वयं अपनी पहचान बनाई है। अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन करते हुए आज नारी एक योद्धा के रूप में उभरी है। लोग कहते है की लड़कियां खेल नहीं सकती या यूं कहा जाए कि समाज ने लड़कियों को खेल गतिविधि में जाने की स्वीकृति नहीं दी है। आज भी महिलओ का अनुपात पुरुषों के मुकाबले खेल जगत में बहुत कम देखने को मिलता है।

इसी खेल जगत में नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण बनी है चिरोली गांव जिला दतिया की रहने वाली अंकित यादव। अंकित ने खो-खो की शुरुआत कक्षा 5 से शुरू कर दी थी उनकी प्रेरणा बनी थी उनके विद्यालय की टीचर। वह बताती है कि मैंम ने इस क्षेत्र में आने के लिए उन्हें काफी प्रोत्साहित किया था जब वे कॉलेज में आई तब उनके सर ने उनकी काफी मदद की इसका नतीजा रहा कि अंकिता ने अपने जिले का राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। उन्हें सरकार द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट भी मिले है। अंकित का सपना है कि उनकी तरह वह अन्य लड़कियों को भी खेल जगत से जोड़ना चाहती है तथा समाज में नया बदलाव लाना चाहती हैं। साथ ही अंकिता ने एक मजबूत लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए महिलाओं को अपना मतदान सुनिश्चित करने की अपील की और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई दीl

About The Author

Related posts