दतिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट ।
दतिया विशिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी महोदय प्रियंका मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबिर सूचना पर से महेश परिहार का बाड़ा चूनगर फाटक दतिया पहुँचे जहाँ पर
आरोपीगण
1. गोलू पुत्र अजय रायकवार उम्र 26 वर्ष नि. चूनगर फाटक दतिया,
2. रानू अली पुत्र इसरार अली उम्र 22 वर्ष नि. चूनगर फाटक,
3. राजीव पुत्र शिव शंकर श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष नि. नजयायी बाजार दतिया,
4. महेश पुत्र बृजकिशोर परिहार उम्र 42 वर्ष नि. चूनगर फाटक,
5. पवन पुत्र अम्बिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 45 वर्ष नि. चूनगर फाटक,
6. विशाल पुत्र दीनदयाल पुरोहित उम्र 24 वर्ष नि. चूनगर फाटक,
7. करन सेन पुत्र स्व. विजय सेन उम्र 24 वर्ष नि. चूनगर फाटक,
8. असर अहमद पुत्र कमर अहमद सिद्दीकी उम्र 50 वर्ष नि. दाँतरे की नरिया दतिया के ताश पत्तों से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते पाये गये
जिनको हमराह फोर्स की मदद से घेरकर पड़का गया। आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11,000 रुपये नगद एवं एक 52 पत्तों की ताश गड्डी जप्त की गई।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में कोतवाली थाना निरी. धीरेन्द्र मिश्रा, उनि आकाश संसिया, प्र.आर. 515 पुष्पेंद्र सिंह परिहार, प्र.आर. 739 बृजमोहन उपाध्याय, आर. 607 हेमन्त प्रजापति, आर. 368 अरविन्द्र रावत, आर. 778 देवेश शर्मा, आर. 618 पुष्पेंद्र यादव, आर. 698 रविन्द्र यादव, आर. 695 गोविंद भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।