नीमच मध्यप्रदेश

नीमच जनपद अध्यक्ष पुत्र धर्मेंद्र धनगर का जन्मदिवस मना धूमधाम से, चाहने वालो ने दी बधाई शुभकामनाएं

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। 22 अगस्त को नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदाबाई मदनलाल धनगर के पुत्र समाजसेवी धर्मेंद्र धनगर का जन्मदिवस उनके चाहने वालों व मित्रमंडल ने बड़े धूमधाम से मनाया गया। धर्मेंद्र धनगर समाजसेवी के साथ साथ जन हितेशी भी हैं। जन्मदिन पर उनके मित्रमंडल, परिवारजनों व समर्थकों ने दिनभर सोशलमीडिया व समक्ष बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की। जोगणियां माता जी के परम भक्त धर्मेंद्र धनगर द्वारा अपने जन्मदिन की शुरुआत माता पिता के चरण स्पर्श कर भगवान की पूजा अर्चना कर की गई। जिसके बाद उनके मित्र मंडल व चाहने वालो ने उन्हें साफा पहनाकर केक काटकर उन्हें उपहार दिया गया। उनके जन्मदिन को उत्सव में परिवर्तित कर दिया। जिसके बाद श्री धनगर ने सभी मित्रों व चाहने वालो का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

About The Author

Related posts