रतलाम

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया

गोवर्धन परमार
कबीर मिशन समाचार
जिला ब्यूरो चीफ रतलाम मध्य प्रदेश
9009559097

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के आयोजन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने कबीर मिशन समाचार गोवर्धन परमार को बताया कि विद्यालय मे दौड़ निबंध प्रतियोगिता रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बच्चों ने गायन एवं भाषण प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर के भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा प्रतिभा सोनी कोसर खानम सीमा उपाध्याय रमेश परमार अमित शर्मा मोहम्मद अली ने नेहरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला ‌ छात्र सूरज राठौर योगेश कहार संस्कार जैन सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने सहभागिता की

About The Author

Related posts