छत्तीसगढ़ झारखंड देश-विदेश भोपाल मध्यप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की दिशा हुई तय

कबीर मिशन समाचार। मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की दिशा झारखण्ड की ओर तय हो गई है। इससे ओडिसा, झारखण्ड, यूपी, बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य प्रभावित होंगे। इन राज्यों में कहीं कहीं तेज़ और मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश में कल से भारी वर्षा का दो दिनी चक्र चल सकता है।

भारत के उत्तरी-पश्चिमी छोर पर चक्रवाती बादलों का समूह अब पाकिस्तान से उत्तर की ओर रुख कर चुका है। भारत की पूर्वी दिशा में एक ओर चक्रवात फिलीपींस के समुद्र में आकार ले रहा है। जिसका अभी रुख तय नहीं है, मगर सम्भावना है की उसका प्रभाव भी भारत पर पड़ेगा।

हालांकि अबतक मौसम विभाग ने चक्रवात के संभावित, मार्ग, इसकी गति, तट से टकराने का स्थान आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है, फिर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

About The Author

Related posts