राजगढ़ राजनीति

आदर्श ग्राम संडावता ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग मठ मंदिर प्रांगण में मनाए राजीव गांधी की जयंती।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्य प्रदेश पवन मालवीय

सारंगपुर। संडावता में आज आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी की जयंती संडावता ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नरसिंह मठ मंदिर प्रांगण में जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी की तस्वीर पर सभी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों नेताओं ने मिलकर माल्यार्पण किया एवं भारत के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया।राजीव गांधी द्वारा देश की भलाई और उन्नति हेतु किए गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और आज हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके अधुरे सपनों को पूरा करना चाहिए।

आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।वे सही मायने में दूरदृष्टि वाले जननेता थे,जिन्होंने IT क्रांति, पंचायती राज,कई टेक्नॉलजी मिशन, कम्प्यूटरीकरण, नयी शिक्षा नीति,साक्षरता मिशन जैसे युगांतकारी फ़ैसलों से देश की तरक़्क़ी के नए रास्ते खोले थे।

इस मौके पर उपस्थित सारंगपुर ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पालीवाल, संडावता ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह तंवर, संडावता ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष राज धाकड़, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिराज किशोर गुप्ता, जिला किसान महामंत्री देवसिंह नागर, मुकीम खान, सुरेश कारपेंटर, राहुल गोड़, लाला बना, दिनेश मालवीय, पियूष गुप्ता, मनोहर प्रजापति, दुर्गाप्रसाद मामू, हरिसिंह सेन, जनपद सदस्य बहादुर सिंह, शिव कारपेंटर, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts