नीमच

विशाल कबीर महोत्सव एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन पिपलिया मंडी में सम्पन्न हुआ।

नीमच /पिपलिया मन्डी कबीर मिशन समाचार पत्र

पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के साथ अनेक राज्यों के गायक कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां।पिपलिया मंडी। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक धार्मिक की नगरी पिपलिया मंडी में दिनांक 24 फरवरी को विशाल भजन संध्या एवं कबीर महोत्सव का आयोजन नगर के हृदय स्थल गांधी चोराहे के पीछे झीन मैदानपिपलिया मंडी मे ऐतिहासिक और यादगार रुप में सम्पन्न हुआ।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल कबीर महोत्सव एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय मालवा कबीर यात्रा के दौरान के दिनांक 24 फरवरी 2023 को सात राज्यों के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति दी गई।सायं 6 बजे पोरवाल धर्मशाला से बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

मालवा कबीर यात्रा शोभायात्रा में सांसद सुधीर गुप्ता, समाजसेवी मानसिंह माछोपुरिया, अनिल शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज ने सम्मिलित होकर मालवा कबीर यात्रा में शामिल यात्रीयो एवं कलाकारों का स्वागत किया गया। झीन मैदान में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भावना के रूप में विशाल कबीर महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ।

अन्तर राष्ट्रीय कबीर भजन गायक पदम्श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया मध्य प्रदेश, श्री हरप्रीत सिंह गोवा, श्री मुरालाल मारवाड़ा कच्छ गुजरात, श्री हेमराज गोयल पाली राजस्थान, मीर बाबु खान पुगल, श्री तापस उपाध्याय भोपाल, श्रीमती गीता पराग देवास एवं द कबीर स्टूडियो इंदौर कबीर परिहार द्वारा विशाल भजन संध्या में शानदार प्रस्तुतियां दी गई।

विशाल कबीर महोत्सव एवं मालवा कबीर यात्रा, भजन संध्या समिति संरक्षक अशोक खिंची पिपलिया मंडी, संयोजक शान्तिलाल मालवीय मंदसौर, सहसंयोजक रामरतन आटेला अध्यक्ष पंकज पितलिया, उपाध्यक्ष दिनेश पोरवाल, प्रवीण बुनकर, कोषाध्यक्ष महेश पाटीदार,सचिव प्रहलाद परिहार, सहसचिव जगदीश मालवीय, महासचिव सरफराज मेव, संगठन मंत्री पंकज बोराना, दिनेश गुप्ता,अशोक मालवीय सुरेश चौहान, कृष्णा परिहार, कमलेश मालवीय आदि अनेक सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर मंदसौर, मल्हारगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, सुधीर जैन, दिलीप चावड़ा प्रवीणा गुप्ता, मुकेश पोरवाल, लियाकत भाई मेव, शंभुलाल पंवार, राजु मालवीय मंदसौर, कृष्णपालसिह शक्तावत पुष्पा डांगी, श्यामा बैरागी आदी अनेक वरिष्ठ समाजसेवीयो का आत्मीय स्वागत किया गया।

संचालन संयोजक शान्तिलाल मालवीय ने किया एवं आभार संरक्षक अशोक खिंची पिपलिया मंडी के द्वारा व्यक्त किया किया।

About The Author

Related posts