उज्जैन मध्यप्रदेश

सर्वाधिक चक्र उज्जैन दक्षिण में तथा सबसे कम तराना एवं बड़नगर में 17-17 गणना चक्र होंगे।

उज्जैन 02 दिसंबर। मतगणना कार्य हेतु विधानसभावार आवंटित गणना कक्षों में मतगणना सम्बन्धी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। विधानसभावार एक मतगणना कक्ष में 14 टेबलें लगाई जायेगी। विधानसभावार चक्रवार परिणाम घोषित किये जायेंगे। सर्वाधिक गणना चक्र उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 21 और सबसे कम गणना चक्र तराना एवं बड़नगर विधानसभा में 17-17 गणना चक्र होंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-212 नागदा-खाचरौद में 20 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-213 महिदपुर में 19 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-215 घट्टिया में 20 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-216 उज्जैन उत्तर में 19 चक्र में परिणाम की घोषणा की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना कक्ष में प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें मतों की गणना के लिये लगाई गई है।

उल्लेखनीय है कि नागदा-खाचरौद विधानसभा में 272, महिदपुर में 262, तराना में 238, घट्टिया में 279, उज्जैन उत्तर में 258, उज्जैन दक्षिण में 286 एवं बड़नगर विधानसभा में 232 मतदान केन्द्र की गणना चक्रवार होगी।

About The Author

Related posts