क्राइम देश-विदेश स्वास्थ हरियाणा

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष को सरेआम गोलियों से भूना.. 3 सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी..

हरियाणा : इंडियन नेशनल लोकदल ( इनेलो ) के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी की हत्या कर दी गई। उन्हे उस वक़्त गोलियां मारी गई जब वो अपने 3 गनमैन के साथ कार से जा रहे थे। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। तीनो गनमैन की हालत गंभीर बताई गई है। झज्जर ज़िले के बहादुरगढ़ बराही फाटक के पास घटना हुई। इस घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और काला जठेड़ी का हाथ होने और प्रोपर्टी से जुडा मामला बताया गया हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना…

वहीं इस पूरी घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

About The Author

Related posts