राजगढ़

राजगढ़। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी करना आवश्यक

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत नेसडी में चल रहे ई-केवायसी कार्य का किया निरीक्षण

राजगढ़ 03 मार्च, 2023 कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के समस्त नागरिकों का समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी पूर्ण कराया जाना आवश्क है। समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान का क्रियान्वयन एम.पी. आॅनलाईन, सी.एस.सी. एवं एल.एस.के. के माध्यम से किया जाएगा।

ई-केवायसी प्रक्रिया में नागरिकों की जानकारी का सत्यापन उनके आधार आई.डी. विवरण के अनुसार किया जाएगा। यह प्रक्रिया ग्राम/वार्ड में कैंप लगाकर एवं ग्राम/वार्ड के समीप संचालित एम.पी. आनलाईन, सी.एस.सी. एवं एल.एस.के. केन्द्रों पर कराई जाना सुनिष्चित करें। जिला प्रबंधक ई-गर्वेनेंस श्री अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि लाडली बहना योजना में लाभ लेने के लिए हितग्राही को समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी करवाना आवश्क है।

साथ ही हितग्राही के बैंक खाते से आधार (डी.बी.टी.) लिंक करवाना आवश्यक है। योजना का लाभ लेने के लिए मूल निवासी, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की कोईआवश्यकता नही होगी। कलेक्टर श्री दीक्षित ने ग्राम पंचायत नेसडी में चल रहे ई-केवायसी कार्य का निरीक्षण किया एवं ई-केवायसी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Related posts