विदिशा

विदिशा। सीएल बंशकार बने अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

कबीर मिशन सामाचार नटेरन। जिला विदिशा भूपत जाटव मो 8959979913

“सी० एल० बंशकार बने अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विदिशा” विदिशा :- म० प्र० अनुसूचित जाति / जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला विदिशा के सक्रिय सदस्य वर्तमान जिला प्रवक्ता सी० एल० बंशकार को संघठन के प्रति समर्पण भाव को देखते हुये अजाक्स के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ० एस० एस० गोलिया की अनुशंसा पर अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष सम्माननीय जे०एन0 कंसोटिया जी ने विदिशा जिले के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

बंशकार छात्र जीवन से ही हमेशा समाज, कर्मचारी एवं छात्र – छात्राओ के संवैधानिक अधिकारो को दिलाने में अपनी अग्रणी भूमि निभाते रहे है तथा वर्तमान अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रो० डॉ० एस० एस० गोलिया जी के साथ संघठन में कंधे से कंधा मिलाकर चलते है सी० एल० बंशकार के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनने पर उनके ईष्ट मित्रों, समाजसेवियों एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई और शुभ कामनाएं दी है जिनमें भगवानदास अहिरवार (बरिष्ठ समाजसेवी), रामलाल अहिरवार (बरिष्ठ समाज सेवी),

लालराम चौधरी (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), ववलू अहिरवार (जिलाध्यक्ष अहिरवार समाज संघ), आर० डी० राज (जिला उपाध्यक्ष अजाक्स), के० सी० अहिरवार (जिला उपाध्यक्ष अजाक्स), भगवानदास जाटव (जिला महासचिव अजाक्स विदिशा), रामप्रसाद अहिरवार (जिला महासचिव), राजेश अहिरवार (जिला महासचिव), प्रदीप अहिरवार (जिला महासचिव), अनिल बाल्मिकी (जिला महासचिव), आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts