उत्तरप्रदेश राजनीति

भारत को विश्व में सिरमौर बनाना चाहती है भाजपा।

भारत को विश्व में सिरमौर बनाना चाहती है भाजपा।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर। कुशीनगर पडरौना में भारतीय जनता पार्टी देश को विश्व का सिरमौर बनाना चाहती है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। तो परिवारवादी और घोटालेबाज पार्टियां जनता में झूठ और अफवाह फैला कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनके कुनबे का विकास हो सके। लेकिन जनता विपक्षियों के फरेब को अच्छी तरह से समझ चुकी है। तीसरी बार मोदी सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज और देश की सम्पत्ति लूटने वाले जेल में होंगे।

यह बातें प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पडरौना विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता एक भ्रम फैला रही हैं कि मोदी जी पूरा संविधान को बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। भाजपा को ऐसा करना होता तो 10 वर्षों के कार्यकाल में कर चुकी होती। जबकि इंदिरा गांधी ने सबसे अधिक संविधान के खिलाफ काम किया। इमरजेंसी लगाकर संविधान को लहूलुहान किया। कई सरकारें बर्खास्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संविधान को कभी नहीं बदला जा सकता है। कांग्रेस झूठी बातें फैलाने और अनुसूचित जाति के भीतर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।

श्री शाही ने कहा कि 2014 से पहले देश में रसोई गैस, खाद, बीज, बिजली कनेक्शन, डीजल और पेट्रोल के लिए जनता को लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ती थी और लाठियां खानी पड़ती थी। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद पूरी तस्वीर बदल गई है। जनता को पर्याप्त मात्रा में और समय से खाद बीज रसोई गैस और बिजली बगैर किसी समस्या के मिल रही है। समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक चार कृषि विश्वविद्यालय थे पांचवें कृषि विश्वविद्यालय की सौगात कुशीनगर को प्राप्त हुआ है। जिसमें इसी वर्ष से 40 सीटों पर शिक्षण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कृषि मंत्री ने बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कारित और अनुशासित कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है।आप ही के बल पर लोकतंत्र के महापर्व में हम 400 पार के आंकड़े को पार करेंगे।आप सभी लोग पूरी निष्ठापूर्वक लग कर मोदी योगी और विजय कुमार दूबे के कार्यो को लेकर जनता के बीच जाएं और विपक्षी दलों के फरेब का पर्दाफाश करें।

राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं । तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जनता का विश्वास मोदी की गारंटी पर है।इस बार कुशीनगर में भी नया इतिहास बनेगा तथा 400 पार के साथ नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। सांसद विजय कुमार दूबे ने विगत पांच वर्षों में किए गए कार्यों को गिनाते हुए दुबारा विजय दिलाने का आशीर्वाद मांगा।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधायक दीपलाल भारती,नथुनी कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।

तथा संचालन विधानसभा प्रभारी डॉ निलेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल,विधानसभा संयोजक मार्कण्डेय शाही, मोहन चौहान, सदाशिव मणि त्रिपाठी, गिरीश चतुर्वेदी, किशोर यादव,आमित राय,विजय कुमार सोनी,रामजीत चौहान, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, भुवनेश्वर त्रिपाठी, बिपिन बिहारी मिश्र,धीरज पाठक, धन्नजय तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास दीक्षित सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

About The Author

Related posts