खेल राजगढ़ शिक्षा

खेलो इंडिया योजनान्तर्गत खिलाडियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया

राजगढ़ 03 मार्च, 2024
भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनान्तर्गत जिले में जूडो खेल का खेलो इंडिया स्मॉल सेन्टर इण्डोर स्टेडियम राजगढ़ में संचालित है। उक्त सेन्टर में भारत सरकार द्वारा निरीक्षण हेतु जुडो कोच श्री योगेश धावणे द्वारा सेन्टर का निरीक्षण कर खिलाडियों को प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया।

उक्त निरीक्षण एवं प्रशिक्षण का समापन इण्डोर स्टेडियम राजगढ़ में किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे एवं श्री योगेश धावडे सम्मिलित हुए। श्री धावडे द्वारा खिलाडियों को खेलो इण्डिया से जुडने के फायदे एवं खेलो का महत्व बताया। संभागीय खेल अधिकारी श्रीमति शर्मिला डावर द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाडियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय किए।

About The Author

Related posts