भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार l राजगढ़ जिले से दो नाम प्रदेश में, बबीता भिलाला को बनाया जिला अध्यक्ष राजगढ़

कबीर मिशन समाचार
पचोर/राजगढ़
देवेंद्र सिंह भिलाला

श्रीमती चंदा सरवटे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है आपको ज्ञात हो की प्रदेश कॉग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के आदेश अनुसार आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए प्रदेश बॉडी में राजगढ़ जिले से आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव के लिए श्रीमती विनीता भिलाला एवं आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के पद पर श्रीमती सीमा भिलाला(पचोर) को नियुक्त किया है l

तथा आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजगढ़ के लिए बबीता भिलाला ग्राम-जेतपुरा को बनाया है l प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे ने कहां की हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, माननीय श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस माननीय श्री शिवाजी राव मोधै जी, आदरणीय राज्यसभा सांसद

एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा सहाब श्री दिग्विजय सिंह जी, मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी के हाथ मजबूत करना है एवं कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में लाना है आज वर्तमान बीजेपी शासन में चारों तरफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर पहुंच गई है आए दिन गरीब आदिवासियों पर अन्य अत्याचार बड़ रहे हैं इस बीजेपी पार्टी के शासन में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है मामा जी कर्ज पर कर्ज लिया जा रहे हैं l घोषणा सिर्फ दिखावा है जबकि जमिनी हकीकत कुछ और है हमें कांग्रेस का साथ देना है, सबका साथ सबका विकास l

About The Author

Related posts