धार शिक्षा

धार। धरमपुरी थाना के द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

कबीर मिशन समाचार धार/धरमपुरी से मयाराम सोलंकी खास रिपोर्ट

धरमपुरी शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय धरमपुरी स्कूल में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के के तहत पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरुक किया गया।

पुलिस ने युवाओं को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध उनके कानूनी प्रावधान सम्मान, समानता सुरक्षा एवं संवेदनशीलता महिला एवं बच्चों पर अपराध की रोकथाम की अपील करते हुए युवाओं एवं युवतियों को में हूं अभिमन्यु अभियान के तहत युवाओं एवं पुरुषों से संवाद कर महिला एवं बच्चो पर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल परिसर में हुए में हूं अभिमन्यु कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं को एस आई केएस मंडलोई,एस आई प्रमिला जमरे,एस आई एन एल दंडोतिया,एच सी सीमा, जितेंद्र के साथ ही महिला आरक्षकों ने महिला एवं बच्चों पर अपराध की रोकथाम के लिए जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Related posts