उत्तरप्रदेश राजनीति

यूपी। भाजपा महिला मोर्चा ने की निकाय चुनाव की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

यूपी। भाजपा महिला मोर्चा ने की निकाय चुनाव की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

रिपोर्टर योगेश गोविन्दराव तहसील संवाददाता कप्तानगंज कुशीनगर

महिला कार्यकर्ताओ ने नगर के चुनाव में कमल खिलाने की ली सपथ। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित है। नूतन दुबे ने कहा

रामकोला, कुशीनगर।

बुद्धवार को खाटु स्याम मंदिर के हाल में रामकोला मण्डल के महिला मोर्चा की निकाय चुनाव के तैयारी बैठक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नूतन दुबे रही।निकाय चुनाव की तैयारी बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से नगर में कमल खिलाने की बात कही।

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी नूतन दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार में महिलाएं सुरक्षित है देश के हर व्यक्ति को मुफ्त राशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार जन जन तक करे तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़े और सपथ ले कि इस बार नगर में कमल खिला कर ही दम लेंगे। महिला मोर्चा की निकाय चुनाव की तैयारी बैठक एवं प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सिमला देवी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, नीलम, सुनीता, पूजा, संध्या, संगीता, सरिता देवी आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related posts