उत्तरप्रदेश क्राइम

UP : करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गोकशी गैंग का सरगना निकला।

करणी सेना का जिलाध्यक्ष निकला गोकशी गैंग का सरगना, 3 आरोपी अरेस्ट.. पूछताछ मे खुला राज़ UP : करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गोकशी गैंग का सरगना निकला।

पुलिस ने छापा मारकर 3 आरोपी पकड़ लिए।सरगना फरार हैं।बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देवरनियां नदी किनारे शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारा। नदी किनारे पशु कटान कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई है।

थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस टीम नदी किनारे पहुंची तो पशु काट रहे लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीबीगंज निवासी मोहम्मद सईद खां, इज्जत नगर इलाके के अकरम और देवेंद्र शामिल है। आरोपियों ने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के कहने पर वे लोग पशुओं का कटान करते थे। चांद उर्फ अजय निवासी तिलियापुर सीबीगंज पशुओं को कटान के बाद मांस भरकर ले जाता था। पुलिस ने राहुल सिंह समेत पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। ट्रू स्टोरी से

About The Author

Related posts