मंदसौर राजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान

शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट उ.मा.वि.गरोठ में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे SVEEP अभियान के कार्यक्रमों में विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में बढ- चढ़ कर भाग लिया जा रहा है |

कबीर मिशन समाचार पत्र
सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ जिला मंदसौर

इसमे आज दिनांक: 29.09.2023 को आयोजित मेहँदी प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न संदेशो वाली गतिविधिया की गई जिसका निरीक्षण श्रीमान रविन्द्रजी परमार एस.डी.एम. महोदय गरोठ एवं अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति सीएम राइज उत्कृष्ट उ.मा.वि.गरोठ द्वारा किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सन्देश परक रांगोली, मेहँदी एवं पोस्टर में अंकित विभिन्न जानकारियों के बारे में उनसे सामान्य प्रश्न किये |

माननीय एस.डी.एम. महोदय द्वारा विद्यालय की प्रयोगशालाओं, डिजिटल क्लास, कंप्यूटर क्लास का भी निरिक्षण किया सीएम राइज भवन निर्माण के चलते पुराने भवन के साथ निर्मित विद्यार्थियों के पेयजल की टंकी के ध्वस्तीकरण के बारे में एवं पेड़ो को हटाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की |

विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास एवं विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओ के लिए प्रोत्साहित किया तथा निरीक्षण के समय उपस्थित रहे |
उक्त जानकारी विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास द्वारा दी गई |

About The Author

Related posts