भोपाल मध्यप्रदेश

नई सरकार में 1.57 लाख ‘लाड़ली बहना’ घटीं l

कबीर मिशन समाचार-राजगढ़

सरकार ने बताए 3 कारण, कांग्रेस ने कहा-चुनावी पाखंड था, जिसका रंग उतरने लगा l

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में कुल ₹1576 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से भेजी है।

मध्यप्रदेश में नई सरकार में पहली बार बुधवार को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आए। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक पर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

नई सरकार में जनवरी में 1.57 लाख लाड़ली बहना घट गईं। दिसंबर में 1 करोड़ 30 लाख 84 हजार 756 हितग्राही थी।जनवरी में घटकर 1 करोड़ 29 लाख 26 हजार 835 हैं। ओवरऑल देखें तो अक्टूबर महीने तक 1 करोड़ 31 लाख 2 हजार 182 हितग्राही थीं, जो घटकर अब 1 करोड़ 29 लाख 26 हजार 835 रह गई। यानी योजना में कुल 1 लाख 75 हजार 347 महिलाओं की संख्या घटी हैं। हितग्राहियों की संख्या घटने के पीछे तीन कारण सामने आए हैं। पहला मौत, दूसरा स्वेच्छा से योजना छोड़े जाना, तीसरा उम्र 60 साल से अधिक होना।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों से झूठ बोल कर वोट ले लिए और अब उन्हीं में से 2 लाख बहनों की छंटनी कर दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक डॉ. रामराव भोसले के अनुसार… योजना शुरू होने के बाद कई पात्र महिलाओं की मौत हुई है। उनके नाम काटे गए। हालांकि यह संख्या कम है। योजना में स्पष्ट प्रावधान है कि 60 साल तक की उम्र में ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए साठ साल से अधिक उम्र होने पर कट आफ डेट एक जनवरी तय की गई है। इसलिए पिछले 6 माह में जो महिलाएं 60 साल की उम्र पूरी कर चुकी हैं, उनके नाम एक जनवरी 2024 की स्थिति में योजना से बाहर कर दिए गए।जिनके अकाउंट नंबर बदल गए या जिन्होंने योजना का लाभ लेने से मना किया गया, उनके भी नाम सूची से बाहर हुए हैं।

About The Author

Related posts