उत्तरप्रदेश स्वास्थ

खेतों में पानी चलवाने पति के साथ गई महिला को सांप ने काटा।

परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूटा रो- रोकर बुरा हाल है।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कवीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर कप्तानगंज थाना के ग्राम सभा मठिया उर्फ अकटहा के रहने वाली एक महिला की सांप काटने से मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार आनंन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उसके बाद झाड़ फूंक भी लोगो ने कराया लेकिन महिला अमरावती देवी पत्नी रणजीत शर्मा उम्र लगभग 46 वर्ष की सांप काटने से मृत्यु हो गई।

अपने पति के साथ खेत में पानी चलवाने गई वहीं बिल था बील के पास पैर रखी नंगे पैर उसमें से सांप ने निकल कर काट लिया। सांप काटने के बाद मृत्यु हो गई परिजन महिला को डॉक्टर से फिर दिखाया लेकिन डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया बताया कि महिला के शरीर में काफी जहर फैल गया है इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई परिवार का रो रो के बहुत बुरा हाल है।जो की महिला का आज अंतिम संस्कार 11:30 बजे किया गया। जो महिला के छोटे और बड़े पांच बेटी और एक बेटा है। उन परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा।

About The Author

Related posts