राजगढ़

खेल पुरुस्कार 2022 हेतु आवेदन आमंत्रित



कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

04 अगस्त, 2022,

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार खेल पुरुस्कार- 2022 (एकलव्य, विक्रम, विष्वमित्र, प्रभाष जोशी एवं लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरूस्कार) हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 अगस्त, 2022 तक आमंत्रित किए गए है।

पुरूस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. शासन के नवीन पुरूस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 05 वर्षा (01 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2022 ) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जाएगे। साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) हेतु भी विक्रम एवं एकलव्य पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।


संभागीय खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग श्रीमति शर्मिला डॉबर ने बताया कि पुरूस्कार हेतु पात्रता, पुरूस्कार राशि एवं अन्य शर्ते विभागीय वेबसाईट ूूण्केलूण्उचण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाईट पर दी गई लिंक से या सीधे तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के ऐप डाउनलोड करके भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रं. अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिलें के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 16 अगस्त, 2022 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरूस्कार हेतु मान्य नहीं किये जाएगे।

About The Author

Related posts