राजगढ़

राजगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

04 अगस्त, 2022,

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राजगढ़ द्वारा राजगढ़ नगर में ‘‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत तिरंगा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रीति यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ जूही गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. बिसोरिया, एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राकेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, मनोज हाड़ा, आनंद त्रिपाटी एवं नगर के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्या की उपस्थिति में मंगल भवन से रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा जन जागरूकता रैली में भारतीय विद्या मंदिर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, के.के. मेमोरियल स्कूल, करिअर कान्वेंट स्कूल, राजेश्वर कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के सैकड़ों विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जो अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर, वंदे मातरम एवं भारत माता की जय, सबसे प्यारा-देश हमारा के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली के रूप में निकले। संपूर्ण मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें अल्पाहार भी कराया गया।

रैली का समापन गीता मानस प्रचार समिति के प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ किया गया ।इस अवसर पर के.पी. पंवार, राधारमण पुष्पद, गजेंद्र निंबोदिया, भूपेंद्र निंबोदिया, महेश पुष्पद, लोकेश शर्मा, सैयद राशिद, राजेश करकरें सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक तथा अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुए।

About The Author

Related posts