राजगढ़ राजनीति

राजगढ़/सारंगपुर। विधानसभा 164 से पीढ़ी की सत्ता छीनने की तैयारी आप की।

पंजाब से आए बलदेव सिंह ने ली आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक।

सारंगपुर / आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीति शुरू हो गई है। गली गांवों में बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में दो राज्यों में सरकार और देश में अभी अभी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी भी मप्र में अपने पैर तो रीवा से जमा ही चुकी है।

मप्र बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। बाकी सारंगपुर में दो पीढ़ी के राज को कैसे बदला जाएगा या नहीं भविष्य की गोद में है। इसी के चलते केजरीवाल की पार्टी भी कमजोर नहीं पड़ने वाली है। पता नहीं दिल्ली पंजाब जैसे मप्र बैठ जाएं ?

इसलिए आज दिनांक 21/7/23 सारंगपुर में ओकाया शोरूम पर पंजाब टीम से चेयरमैन बलदेव सिंह जी अपने साथी गगनदीप सिंह मलकीत सिंह एवं बलवंत सिंह के साथ पधारे सर्वप्रथम लोकसभा प्रभारी अशवेन्द्र छाबड़ा द्वारा चेयरमैन बलदेव सिंह जी का स्वागत किया गया। उसके पश्चात बलदेव सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द ग्रामीण समिति एवं वार्ड समिति का गठन तीन दिनों में किया जाए।

इसके साथ ही सब को साथ काम करने के टिप्स दिए। उक्त कार्यक्रम ओकाया शोरूम एबी रोड सारंगपुर पर सम्पन्न हुआ। जिसमें लोकसभा प्रभारी अशवेन्द्र छाबड़ा, विरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक विंग के जिलाध्यक्ष एम ए अलीमबाबा, जिला संयुक्त सचिव भेरूलाल मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष इश्वर सिंह राजपूत, सर्कल इन्चार्ज महेश सुर्यवंशी, प्रेम वर्मा, आत्माराम मालवीय, ज़ुबैर खान, हसीब खान, रामभरोसे मालवीय, देवेंद्र वर्मा, सोहन शर्मा, देवकरण पुष्पद आदि आम आदमीं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts