भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल। कांग्रेस को बड़ा झटका प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने थामा भाजपा का दामन।

भोपाल मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार

भोपाल। राहुल गांधी की मध्यप्रदेश से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्‍होंने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों पीसीसी के मीडिया विभाग में हुए बदलाव के बाद से ही वे पार्टी से नाखुश चल रहे थे। तभी उन्‍होंने तल्‍ख तेवर में अपना इस्‍तीफा भी पार्टी नेता को भेज दिया था। लेकिन बाद में मान-मनौव्‍वल के बाद वे शांत हो गए थे नरेंद्र सलूजा को 13 नवंबर 2022 को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा चुका कुछ मीडिया संस्थानों में इस तरह की खबर चल रही है, कि नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी जॉइन कर ली है।

तथ्यात्मक स्थिति यह है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नरेंद्र सलूजा को 13 नवंबर 2022 को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्री नरेंद्र सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।


कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी में प्रतिबद्ध और अनुशासित कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। लेकिन अनुशासनहीनता और गद्दारी करने वाले व्यक्तियों के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी से निकाले गए गद्दार वहां जा सकते हैं जहां जाने के बाद सार्वजनिक मंच से उन्हें विभीषण कहा जाता है।

About The Author

Related posts