खरगोन

कसरावद फाटा खलबूजुर्ग ब्रिज के पास अज्ञात बुजुर्ग महिला का मिला शव

कबीर मिशन समाचार ।

खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित खलबुजुर्ग ब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। राहगीरों द्वारा खलटाका पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। खलटाका पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला का शव मिला है जो की वृद्ध महिला है जिसकी उम्र करीब 45 साल है। महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण खलबुजुर्ग क्षेत्र में आसपास घूमा करती थी। और मांग मांग कर अपना पेट भरती थी।

जो की मंगलवार ब्रिज के पास मृत अवस्था में मिली है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से कसरावद अस्पताल भिजवाया है। अभी अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही बताया गया कि अज्ञात महीला मानसिक रूप से कमजोर थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

About The Author

Related posts