खेल मध्यप्रदेश राजगढ़

मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 आयोजन समिति की बैठक 16 को

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

10 नवम्बर, 2022,

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमति शर्मिला डॉबर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार युवा अभियान अन्तर्गत वर्ष 2022-23 मे मुख्यमंत्री कप का आयोजन प्रदेश में माह नवम्बर एवं दिसम्बर के मध्य ब्लॉक, जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना है।

मुख्यमंत्री कप के अर्न्तगत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, कुश्ती, फुटबॉल एवं व्हालीबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कप के आयोजन हेतु 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक, जिला संभाग स्तर के आयोजन के पूर्व कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में गठित आयोजन समिति की बैठक 16 नवम्बर, 2022 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

About The Author

Related posts