मध्यप्रदेश राजगढ़

जिले में यूरिया की कोई कमी नहींगतवर्ष से अधिक यूरिया जिले को प्राप्त हुआ

कबीर मिशन समाचार/राजगढ,

10 नवम्बर, 2022

जिला विपणन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रबी वर्ष 2022-23 में अग्रिम भण्डारण सहित माह नवम्बर तक कुल 16910 मेंटन यूरिया एवं डीएपी 15901 मेंटन व एन.पी.के. 2319 मेंटन प्राप्त किया जाकर समितियों एवं कृषको को वितरण किया गया है, जो विगत वर्ष रबी 2021-22 कि तुलना में क्रमशः 2873 मेंटन एवं 6826 मेंटन अधिक है। जिले में यूरिया की कमी नहीं है। जिले में अब तक यूरिया की उपलब्धता 24985 मी.ट. में से 22166 का वितरण किया जा चुका है तथा 2819 शेष है।

इसी प्रकार डी.ए.पी. की उपलब्धता 19817 मी.ट. में से 17026 मी.ट. का वितरण किया गया तथा 2796 मी.ट. अभी बाकी है। एस.एस.पी. की उपलब्धता 28034 मी.ट. में से 20652 मी.ट. का वितरण किया गया है तथा 7390 शेष है। एन.पी.के.एस. की उपलब्धता 10381 मी.ट. में से 6405 मी.ट.का वितरण किया गया तथा 3975 मी.ट. अभी शेष है। उन्होंने बताया कि जिले में कृषकों को शासन द्वारा कृषक हित में 09 नवम्बर, 2022 को ब्यावरा में यूरिया 3000 एम.टी., 10 नवम्बर, 2022 को पचोर में यूरिया 3000 एम.टी. की रैंक लग चुकी है।

जिसे प्राप्त कर वितरण की व्यवस्था की जा रही है। जिले में हिण्डालकों डी.ए.पी.-एन.पी.के.एस. की रैंक 11 नवम्बर, 2022 को लगेगी। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिले को गतवर्ष वितरण की तुलना से अधिक यूरिया प्राप्त हुआ है। खाद वितरण केन्द्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा आज जिले के विपणन संघ भण्डारण केन्द्र कीमाखेडी (राजगढ़), ब्यावरा, खिलचीपुर एवं प्राथमिक सेवा सहकारी समिति गोवरधनपुरा व कुण्डीवेह का ओचक निरिक्षण किया गया।

जिसमें उर्वरक भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था के साथ-साथ कृषको से चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा शासकीय उपक्रम इफको नेनो यूरिया का उपयोग, गुणवत्ता एवं कम लागत के संबंध में जानकारी कृषकों को दी गई तथा उपज में सलाह अनुसार छिड़काव करने की समझाईश भी दी।

About The Author

Related posts