मध्यप्रदेश राजगढ़

राजगढ़। सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों को लेकर कलेक्टर सख्त जिले के 56 अधिकारियों पर लगा जुर्माना

राजगढ़ 11 अप्रैल, 2023 कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर कार्यवाही करते हुए माह जनवरी 2023 में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब दर्ज न करने पर प्रति शिकायत 200 रूपये के मान से कुल राशि 35,600 रूपये का जुर्माना ऊर्जा विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि, गृह विभाग, जल संसाधन, नगरीय विकास एवं आवास, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्रम विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कुल 56 अधिकारियों पर लगाया जाकर सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।

About The Author

Related posts