राजगढ़

जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजितचयनित छात्र-छात्राओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

06 अक्टूबर, 2022

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में अंतर्निहित कलाओं को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष कला उत्सव का आयोजन शाला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाता है। गत दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, एकल अभिनय, मूर्तिकला, चित्रकला, अवनद्ध वाद्य, स्वरवाद्य, लोकगीत एवं स्थानीय खिलौने निर्माण की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसोरिया द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर संभाग एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि शास्त्रीय गायन में बालक पंकज मालवीय शासकीय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोर प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में बालिका कु. सलोनी विष्वकर्मा सर्वोदय पब्लिक स्कूल तलेन प्रथम, लोक नृत्य में बालिका कु. कषिष जाटव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ प्रथम एवं बालक राजू बंजारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ प्रथम, एकल अभिनय में बालिका कु. रंजना नागर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर प्रथम,

मूर्तिकला में बालिका कुं. सोनिया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ प्रथम एवं बालक निखिल कारपेंटर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ प्रथम, चित्रकला में बालिका कुं. अंषिता पचौरिया होली एंजल्स पब्लिक स्कूल कुरावर प्रथम एवं बालक देवेन्द्र जाटव शासकीय मॉडल स्कूल खुजनेर प्रथम, अवनद वाद्य में बालक निलेष प्रजापति शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ प्रथम, स्वर वाद में बालिका नंदिनी जकोदिया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ प्रथम, बालक आनन्द लववंषी सर्वोदय पब्लिक स्कूल तलेन प्रथम, लोकगीत में बालिका कुं. कृतिका नागर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ प्रथम एवं बालक संदीप मालवीय सर्वोदय पब्लिक स्कूल तलेन प्रथम तथा स्थानीय खिलौने एवं खेल में बालिका कुं. आषा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

About The Author

Related posts