देश-विदेश भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति सीहोर

महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, नारी न्याय का पोस्टर जारी किया गया।

राहुल गांधीजी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा व आगामी लोकसभा चुनाव के विषय में हुई चर्चा


कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।
सिहोर से संजय सोलंकी कि रीपोर्ट 9691163969।
सीहोर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा तथा आगामी लोकसभा चुनाव के सम्बंध में जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लाम्बा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के निर्देशानुसार नारी न्याय का पोस्टर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व में जारी किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आम आदमी तथा वंचित तबके को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा आज दिनांक 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है तथा यात्रा 5 दिन मध्यप्रदेश में रहेगी।

उसी तारतम्य में हम यहाँ इकठ्ठे हुए हैं तथा हमें सीहोर जिले से अधिक से अधिक संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस यात्रा में सुनिश्चित करनी होगी। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा देश की दशा और दिशा बदलने वाली साबित होगी तथा इस यात्रा के माध्यम से हर तबका कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है, जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को निश्चित ही प्राप्त होगा और कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीत कर केन्द्र में अपनी सरकार बनायेगी और राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री बनेगें। जिस प्रकार से आज देश में अराजकता फैली हुई है महिलाओं पर अत्याचार लगातार बड़ते जा रहे हैं और इन सब मुद्दों पर प्रधानमंत्री जी का मौन समझ से परे है। महिलाओं पर बड़ते अत्याचार के विरोध में तथा महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार नारी न्याय का पोस्टर भी श्रीमती ठाकुर एवं अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा जारी किया गया।

इस दौरान सभी महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में विजय श्री दिलाने हेतु पुरी ताकत और एकजुटता के साथ जुट जाने का संकल्प लिया तथा कांग्रेस पार्टी की सर्व समावेशी विचारधारा से आम जनता को अवगत् कराने का प्रण लिया। साथ ही सभी महिलाओं ने यह भी संकल्प लिया कि देश के नागरिकों को जिस तरह से धर्म और वर्ग के नाम पर अपनी रोटी सेखी जा रही है, वह देश की जनता भलिभांती जानती है, क्योंकि देश का प्रत्येक नागरिक, किसान व आमजन जिस तरह भारी भरकम महंगाई और बैरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही हमारी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है उस ओर मोदी जी भाजपा सरकार का कोई ध्यान नही है, इन आवश्यक मुद्दों पर भाजपा सरकार पूर्णत: मौन है, जिससे आमजन में भारी रोष व्याप्त है, जिसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी और केन्द्र में राहुल गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही जनहितेशी सरकार बनायेगी। कार्यक्रम का संचालन ममता कीर ने किया तथा आभार व्यक्त रजनी शर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, प्रदेश सचिव कंचन शर्मा, प्रदेश सचिव मंजु सेठी, जिला महामंत्री ममता कीर, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिप्ती कीर, रजनी शर्मा, रेहटी ब्लाक अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, नगीना दलपत, प्रेमलता, शहाना, ममता शर्मा, रीना, गजी बाई, सुनीता, सुशीला, ममता, सीमा, लाडक़ुँवर, रामसभा, रेखा, रजनी, कृष्णा बाई, आशा गीता मालवीय, हेमलता चौहान, ममता ठाकुर, गोकुल बाई, गीता कुशवाह, अलका यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

About The Author

Related posts