मध्यप्रदेश राजनीति रोजगार शाजापुर

शाजापुर में कर्मचारियों की हड़ताल: सामूहिक अवकाश लिया; 39 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

कबीर मिशन समाचार पत्र-शाजापुर
मांगीलाल भिलाला संवाददाता शाजापुर

लोकेशन – जिला शाजापुर – पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति पर रोक हटाने सहित 39 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को शाजापुर में शासकीय कर्मचारी हड़ताल पर रहें।‌ जिला मुख्यालय पर हड़ताली कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के रघुराज सिंह पंवार ने बताया कि 6 संगठनों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में 39 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन नहीं रुकेगा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

लिपिकों को 2400, 2800, 3200 के स्थान पर मंत्रालय के समान 2800, 3600, 4200 ग्रेड पे का लाभ मिले
पुरानी पेंशन बहाल की जाए, पदोन्नति पर सात साल से लगी रोक हटाई जाए।

सेवानिवृत कर्मचारियों को धारा-49 से छूट दी जाए एवं महंगाई राहत का पिछला बकाया दिया जाए।

वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार दिया जाए।
महंगाई भत्ते की बकाया राशि खातों में जमा की जाए
कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पहले की तरह की जाए।
सीपीसीटी का बंधन समाप्त किया जाए
आउटसोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति ही की जाए।

About The Author

Related posts