आगर-मालवा मध्यप्रदेश राजनीति

आगर मालवा- सितंबर माह में भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा

जिला बैठक में तैयार किया गया रोडमेप, व्यवस्थाओं का भी किया विभाजन


कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा


आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा सितम्बर में निकाली जाएगी। यात्रा आगर जिला में भी पहुंचेगी,जिसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में यात्रा का रोडमैप तैयार कर कार्यकर्ताओ के बीच व्यवस्थाओं का विभाजन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को जिला कार्यालय पर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें यात्रा के संभाग सह प्रभारी अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा परंपरागत रूप से निकलती है। समूचे प्रदेश में पांच स्थानों से जनआशीर्वाद निकालने का फैसला सितंबर से प्रारंभ करने का निर्णय लेने के साथ यात्रा का रूट भी इस तरह से तय किया गया है कि यह यात्रा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच सके। जिले में जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा का मूल उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क करना और डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं को पहुंचाकर उनसे विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना है। विधानसभा चुनाव से पूर्व निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एक्सरसाइज हो जाती है और माहौल भी तैयार होता है। बैठक में पुर्व विधायक,जिला प्रभारी एवं संचालन टोली सदस्य चद्रंरसिंह सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है और यह यात्रा आगर भी पहुंचेगी।

पूर्व की तरह इस बार एक यात्रा ना होकर 5 अलग अलग यात्राएं निकल रही है। यात्रा क्रमांक 04 आगर आएगी, जो जिले की दोनों विधानसभा में घूमेगी और जन सभा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर आगामी चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद लगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने यात्रा संबधित जानकारी से अवगत कराने के साथ यात्रा संबंधी सभी जानकारी दी।

बैठक में यात्रा की जानकारी यात्रा प्रभारी उदयसिंह यादव ने दी। बैठक में मणिनगर विधायक अमूल भाई भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम मस्ताना, गोविंद सिंह बरखेडी, दिलीप सकलेचा, करणसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, पूर्व विधायक फुलचंद वेदिया,रेखा रत्नाकर, मुरलीधर पाटीदार, गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, श्यामसिंह परिहार, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, ओम मालवीय, डॉ गजेन्द्र सिंह चद्रंवात, कैलाश गवली, शम्भु पटेल, मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने किया तथा आभार जिला प्रभारी उदयसिंह यादव ने माना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts