मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति शिक्षा समाज

राजगढ़- फौजी भाइयों को जीरापुर की बहनों ने सीमा पर भेजे 520 रक्षा सूत्र

कबीर मिशन समाचार पत्र जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़/पवन कुमार जाटव

भारत के वीर जवानों की कलाई तक रक्षा सूत्र पहुंचाने के लिए शहर के स्कूली बच्चों और महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है।

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर मे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्त दाता समूह के तत्वधान में और नारी शक्ति ग्रुप जीरापुर के संयोजन से जैसलमेर सीमा पर तैनात हमारे सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र नगर जीरापुर के विभिन्न सामाजिक एवम् शैक्षणिक संस्थानों सहित अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा लगभग 520 रक्षा सूत्र हमारे फौजी भाइयों की लंबी आयु की मंगल कामनाओं सहित रक्षा सूत्र संग्रहण किये।

आज दिनांक को उक्त संग्रहित 520 रक्षा सूत्र नारी शक्ति ग्रुप जीरापुर के तत्वावधान व रक्त दाता समूह के जय गुप्ता, हेमंत पोसवाल, राम दांगी, बालचंद दांगी बिट्टू को सौंपे गए, देश की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों की कलाई तक रक्षा सूत्र पहुंचाने के लिए शहर के स्कूली बच्चों और सामाजिक महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है।

सरहद और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात जो सैनिकों के लिए रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर नहीं जा सकेंगे उनके लिए नारी शक्ति व रक्त दाता समूह सैनिकों तक राखियां पहुंचाने के लिए काफी उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सैनिक हर त्योहार अपने परिवार के साथ नहीं मना सकते। वह घर से बहुत दूर रहते हैं। और यहां तक ​​कि अपनी बहनों से भी दूर रहते हैं। ऐसे में उनके साथ पूरा देश जुड़ा हु्आ है। इस भावना के साथ रक्षासूत्र भेज रहे है। उनकी दीर्घायु की चिंता मात्र उनके परिवार ही नहीं परंतु पुरा देश कर रहा है।

ऐसी भावना के साथ राखियां भेजी जा रही है। जीरापुर के विभिन्न सामाजिक एवम् शैक्षणिक संस्थानों जिनमें मां सरस्वती एकेडमी स्कूल, परफेक्ट कंप्यूटर एकेडमी, चंद्रशेखर पब्लिक आजाद स्कूल, शासकीय महाविद्यालय जीरापुर, रॉयल हाइट्स स्कूल, महर्षि पब्लिक स्कूल, भावसार समाज महिला मंडल, ब्राह्मण समाज महिला मंडल, जायसवाल समाज महिला मंडल, मेडतवाल समाज महिला मंडल, गोकुलधाम कॉलोनी परिवार, आगर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, तृप्ति शर्मा मित्र मंडल ब्यावरा, सहित अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा लगभग 520 रक्षा सूत्र हमारे फौजी भाइयों के लिए भेजी जा रही।

About The Author

Related posts