गुना मध्यप्रदेश राजनीति

गुना। कांग्रेस कमेटी की अनुसूचित जाति महिलाओं ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किए।

कबीर मिशन न्यूज़ :- गुना से जिला प्रतिनिधि रामहेत बारोलिया की रिपोर्ट

गुना। कांग्रेस कमेटी की अनुसूचित जाति महिलाओं ने मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर आज विद्यार्थी नगर के वार्ड नंबर 23 में गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए जो कि घर-घर में काम करके अपना पेट पाल रही है।

सभी गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए और उनको मकर सक्रांति के लड्डू बांट कर उनके साथ मकर संक्रांति मनाई और वार्ड की समस्या देखी दान का महत्व सभी महिलाओं को समझाया एवं वार्ड में हो रही गंदगी को देखा और उसके लिए बहुत परेशान है आश्वासन दिया कि सभी अव्यवस्था जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उषा विजयवर्गी, कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जिलाअध्यक्ष बिंदु सिंह ,उपाध्यक्ष सुनीता अहिरवार ,गीता धाकड़ ,रामा सोनी ,शहनाज खान आदि।

About The Author

Related posts