राजगढ़

पचोर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

कबीर मिशन सामाचार/पचोर,

संवाददाता, विष्णु प्रसाद भिलाला

पचोर/राजगढ़कबीर मिशन समाचार पचोर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों ,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि अंबेडकर पार्क पचोर में मनाई गई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल, सेवादल जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाराशर, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कला महेश मालवीय, जिला कांग्रेस सचिव विष्णु प्रसाद भिलाला , अनुसूचित जाति कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस सचिव अनूप दिक्षित, जिला कांग्रेस महामंत्री आनंद मेहता, पार्षद प्रतिनिधि अमन मुंदेरिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष केपी बना, वरिष्ठ नेता अशोक दुबे , मांगीलाल जाटव, वरिष्ठ नेता बनवारी मालवीय, यूथ कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अंकित राजोरे, राजू पठान उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts