राजगढ़

राजगढ़ – देवेंद्र सिंह भिलाला को पुन: आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान मिली

कबीर मिशन समाचार, पचोर/राजगढ़

गोपाल वर्मा

पचौर/राजगढ़ ! खबर पचोर जिला राजगढ़ से आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की अनुशंसा एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिवाजीराव मोधै जी एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू जी टेकाम द्वारा पुनः श्री देवेंद्र सिंह भिलाला को जिला राजगढ़ का आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया l

पत्रकारों से बात करते हुए श्री भिलाला ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री परम आदरणीय राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह जी की असीम कृपा एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रियव्रत सिंह खींची खिलचीपुर दरबार के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आप सभी के सहयोग से हमें कांग्रेस पार्टी को आने वाले 2023 विधानससभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलानी है !

हमारे जिला राजगढ़ में पांचो विधानसभा क्षेत्र से मजबूती के साथ कांग्रेसी की सीट आ रही है नवंबर-दिसंबर 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 155 से 160 सीट जीत कर आ रही है आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से l

About The Author

Related posts