राजगढ़ राजनीति

कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा में सैकड़ो लोग हुए शामिल, जीरापुर नगर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत सत्कार

भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कबीर मिशन समाचार पत्र जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़/पवन कुमार जाटव

जीरापुर :-मध्यप्रदेश में जैसे ही चुनावी सरगर्मियां बड़ी दोनों ही राजनीतिक दलों के नेता अपनी- अपनी पार्टी की विशेषता एवं कार्यों को जनता के पटल पर अंकित करने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री जीतु पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जनता के बीच यात्रा जीरापुर नगर में पहुंची! नगर में जगह जगह जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया व जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। स्थानीय बस स्टैंड पर सभा का आयोजन सम्भोदित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों से पूर्ण भ्रष्टाचारी दलित विरोधी सरकार है, जो नौजवान, साथियों बेरोजगारों को भटका रही हैं।

भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल कहा कि भाजपा के राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है इन्हें जनता का आशीर्वाद चाहिए।कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियव्रत सिंह की लोकप्रियता से लग रहा है की मार साहब को बुढ़ापे बिगड़ रियो है। क्रांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान अनुसार काम करती है।

क्रांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय पर विश्वास रखती है।क्रांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है।

पूर्व कैबिनेट ऊर्जा मंत्री व विधायक प्रियव्रत सिंह ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। हमारी पार्टी में भेदभाव नहीं होता है ना ही मैंने कभी भेदभाव की राजनीति की है। मेने हमेशा सबको समान समझा है और हमेशा ही सबको साथ लेकर चला हु और सभी को साथ लेकर चलता रहूंगा। एवं ऐसी राजनीति करना भी नहीं चाहिए की जिसमे भेदभाव दिखे।उन्होंने कहा कि हमारी 15 माह की सरकार ने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया था। जिसका प्रमाण क्षेत्र में दिखता है। विद्युत समस्या के लिए ग्रीड़ लगवाए! गरीबो के बिल कम करवाये हमारी सरकार में यूनिट दर कम थी।

सभा को पूर्व सांसद नारायण सिंह अमलावे ने संबोधित किया। स्वागत भाषण कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने दिया। जन आक्रोश यात्रा को लेकर नगर के माचलपुर नाके से इन्दर चौराहा, बस स्टैंड, खिलचीपुर नाके आवास कॉलोनी सहित जगह-जगह बैनर पोस्टर स्वागत मंच से लगा कर भव्य स्वागत किया गया।

युवाओं में भी जन आक्रोश यात्रा के प्रति उत्साह था। व भारी संख्या में युवा शामिल हुए।सभा में प्रमुख रूप से भेरूसिंह बापू सुसनेर, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी राजगढ़, जिला पंचायत सदस्य यशवंतसिंह गुर्जर, सत्यनारायण सरावत,राजेश पटवारी, शाहरुख अहमद, कुशाल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Related posts