राजगढ़

जीरापुर नगर परिषद हाल में वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया

कबीर मिशन समाचार पत्र जिलाब्यूरो चीफ राजगढ़/पवन कुमार जाटव

जीरापुर– जहाँ होता वृद्धजनों का सम्मान,वो घर होता स्वर्ग समान। वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की धुरी है जिसके इर्द गिर्द परिवार की सारी गतिविधियां संचालित होती है। यह सदैव हमारे लिए आदरणीय ओर सम्मानीय है।

इस भावना अनुसार शासन निर्देशानुसार 01अक्टूबर 2023 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर परिषद जीरापुर द्वारा नगर परिषद के सभाकक्ष में वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जहां नगर के 80 वर्ष से अधिक आयु के 60 वृद्ध जनों का तहसीलदार आर पी सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम ए खान एवं देवनारायण दांगी द्वारा हार माला पहनाकर ओर शाल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया

और 08 ऐसे वृद्धजन जो चलने में असमर्थ थे उनका घर जाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध जनों अधिकारियों कर्मचारियों और बीएलओ को तहसीलदार आर पी सिंह द्वारा मतदान के संबंध में शपथ दिलवाई गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद के रमेश मालवीय, कमल भावसार, भगवान सिंह परिहार, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह भाटी, कृष्णकांत, विजय राजकुराड़ मनीष कौशिक, नीरज मालवीय, हेमंत शर्मा,मनोज शर्मा, सत्यनारायण तिवारी, और बी एल ओ सुपरवाइजर लक्ष्मी नारायण मंडलोई, दीपक सेन, गोवर्धन लाल वर्मा,सुरेश गुप्ता, सुरेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह सोनगरा, नवनीत गुप्ता, रामचंद्र सिंगला, विजय कुमार द्विवेदी, विजय कुमार गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, अशोक सेन, रमेश चंद्र मालवीय, आरिफ खान, मयंक उपाध्याय,रामचंद्र मेवाडा,योगेश गुप्ता, संजय सेन आदि बीएलओ उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कमल भावसार द्वारा किया गया।

About The Author

Related posts