इंदौर मध्यप्रदेश

INDORE : इंदौर में किशोरी से तीन साल तक करते रहे गैंगरेप , एक आरोपी हिरासत में…

कबीर मिशन समाचार पत्र,
इंदौर मध्यप्रदेश,
हरपाल मालवीय,

इंदौर 2 फरवरी 2022 , इंदौर मैं वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। किशोरी की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस एक कारोबारी और स्टील कंपनी के सीईओ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोप है कि मां की अनुपस्थिति में दोनों उसके घर जाकर दुष्कर्म करते थे। उसे नशीली और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिला देते थे। पुलिस ने मंगलवार रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरा फरार है।

डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी और अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल हिरासत में है। बालिका ने बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां का अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैरमौजूदगी में यह कई बार घर आया और गलत काम किया।

वर्ष 2021 में अनिल ने अपने साथ दिनेश गोयल को भी लाना शुरू कर दिया। वह भी गलत काम करने लगा। इसके बाद घबराई किशोरी ने मां को इस बारे में बताया और मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों से इनकी मां का भी परिचय रहा है।

वह परित्याक्ता है। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी घर तक पहुंच जाते थे। बताया जा रहा है कि दिनेश एक स्टील कंपनी में सीईओ जैसे अहम पद पर है। जबकि अनिल कारोबारी है। देर रात को किशोरी को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। सभार

About The Author

Related posts