सीहोर

सिहोर जिले की सभी विकासखंड में निकाली गई गौरव विकास यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक ने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया।

कबीर मिशन सामाचार जिला सिहोर। सिहोर से संजय सोलंकी कि रिपोर्ट।

सीहोर : जिले के सभी विकासखण्डों में निकाली गई विकास यात्रा में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।सीहोर विकासखण्ड की विकास यात्रा में 30 लाख रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। सीहोर जनपद में निकाली गई विकास यात्रा में 5 ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा के दौरान कुल एक करोड़ 30 लाख रूपए के 19 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया।

इसमें 13 लाख 77 हजार रूपए के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा एक करोड़ 16 लाख रूपए लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 35 आवेदन स्वीकृत किए गए इछावर जनपद की विकास यात्रा में 34 लाख रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया इछावर जनपद में निकाली गई विकास यात्रा में 7 ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा के दौरान कुल एक करोड़ 34 लाख रूपए के 13 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया।

इसमें 22 लाख 95 हजार रूपए के 7 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 11 लाख रूपए लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा में 15 आवेदन प्राप्त हुए।आष्टा जनपद की विकास यात्रा में एक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। बुधनी जनपद में निकाली गई विकास यात्रा में तीन ग्रामों तथा 17 वार्डों में विकास यात्रा के दौरान दो लाख रूपए लागत के एक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा में 4 आवेदन प्राप्त हुए।

About The Author

Related posts