क्राइम देश-विदेश नीमच मध्यप्रदेश राजस्थान

मणिपुर जैसी घटना हुई राजस्थान के इस जिले में, गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाया वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

कबीर मिशन समाचार।

प्रतापगढ़। नीमच के समीप स्थित राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। जहां एक गर्भवती आदिवासी महिला को गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि महिला के पति और उनके परिजनों ने ही महिला को निर्वस्त्र किया है। घटना के बाद राजस्थान पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। घटना सामने आने के बाद बीजेपी गहलोत सरकार से सवाल पूछ रही है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। यह घटना जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पहाड़ा में हुई। 31 अगस्त की रात को वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी, कलक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

यह है पूरा मामला:

दरअसल, एक युवती की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार उस महिला का किसी व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह महिला उस व्यक्ति के साथ कुछ दिन पहले भाग गई थी। ससुराल पक्ष को जानकारी मिलने पर महिला को ढूंढा गया। महिला को गांव में लाकर पति ने महिला के साथ मारपीट कर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला के परिजन भी शामिल रहे। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसे गांव में घुमाया गया जिसके बाद इस घटना का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हरकत में आई पुलिस

जैसे ही पुलिस के सामने वीडियो आया तो पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। एसपी अमित कुमार तुरंत मौकास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, इस मामले पर बांसवारा रेंज की आईजी एस परिमला ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का ऑर्डर दिया है। मामले की जांच के लिए 6 पुलिस टीम का गठन किया। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। देर रात डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियो को चिह्नित कर लिया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की देर रात तक गिरफ्तारी हो जाएगी। वहीं एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को भी मौके पर भेजा गया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट की प्रक्रिया में लाकर सजा दिलवाने का काम किया जाएगा।

About The Author

Related posts