भोपाल – राजधानी के जंबूरी मैदान पर करणी सेना का जन-आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। करणी सेना के 05 पदाधिकारी 21 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मैदान में करणी सेना के पदाधिकारियों के अलावा मंच के आसपास 50-100 लोग रजाई ओढ़कर डटे रहे।
पुलिस की ओर से भी रात में उन्हें हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान इक्का-दुक्का वाहनों में लोगों के आने-जाने का सिलसिला भी चलता रहा। सोमवार सुबह 09 बजे से मैदान पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। महिलाएं भी जन आंदोलन के दूसरे दिन आ रहीं हैं। करणी सेना के कार्यकर्ता जय भवानी के नारे लगा रहे हैं।
More Stories
धार। दलितों से किसी ने बात की तो 25 हजार का जुर्माना- मांगरोद गांव के हिन्दू
मप्र। पत्रकारों से अभद्रता करने वालों पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना, 24 घंटे के अंदर भेजा जाएगा जेल, बदसलूकी करने पर 3 साल की सजा।
उज्जैन। कलेक्टर ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, महाकाल लोक का जाकर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया