उत्तरप्रदेश देश-विदेश समाज

कुशीनगर। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्दराव कुशीनगर।

कुशीनगर तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर अन्तर्गत ग्राम बरदहा बाजार स्थित काली मंदिर में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र चंडी महायज्ञ का का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। यात्रा में हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार को कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही बरदहा बाजार काली मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 सौ से भी अधिक की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने कलश उठाया।


यहां कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फाजिलनगर सेंट जोसेफ्स स्कूल के प्रबंधक सीओ जोश ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथी, घोड़े, गाजे – बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा फाजिलनगर, जोकवा, धौरहरा, रहसु, पुरैना, शिवराज पट्टी होते हुए हुए त्रिमुहानी नदी घाट पहुंची। वहां यज्ञ प्रतिष्ठान आचार्य सौरभ उपाध्याय सहित यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा त्रिमुहानी घाट से कनौरा, धनहां, बेईली, मटिहिनियाँ, बेलवा। होते हुए शिव प्राण प्रतिष्ठा बरदहा बाजार स्थित काली मंदिर यज्ञ मंडप पहुंची। यहां विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कराया गया। इस दौरान मुख्य यजमान
मंशा देवी, जनार्दन उपाध्याय, चानमति, ब्रम्हा सिंह, सुनीता सिंह, कमलेश सिंह, सिराजावती देवी, मुरारी सिंह, गीता देवी,पत्रकार राजन सिंह चन्द्रभान गुप्ता, लाल मुनि देवी, सुरेश चंद्र गुप्ता, शांति देवी, योगेंद्र सिंह, बबिता देवी,विजय प्रकाश उपाध्याय, सुमित्रा, पँचराज सिंह,
राजपति, बाबूलाल सिंह, श्यामा देवी, रविन्द्र सिंह, शुभावती, श्रीनिवासन सिंह, मंजू देवी, ब्रम्हा सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About The Author

Related posts