सीहोर स्वास्थ

जावर जोड़ और सेखुखेड़ा जोड़ के बीच हाइवे पर पलटा लोडिंग वाहन, एक महिला की मौत दर्जन भर लोग घायल।

कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर जावर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट 9691163969

जावर। मान के कार्यक्रम से लौटते समय एक लोडिंग वाहन अचानक पलट गया पुलिस द्वारा बताया गया की आष्टा मान के कार्यक्रम से ग्वाला जाते समय एक लोडिंग वाहन में सवार होकर दो दर्जन से अधिक लोग मान के कार्यक्रम में से वापस घर जा रहे थे । जावर जोड़ और सेखुखेड़ा जोड़ पर उक्त लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल है। वही एक बुजुर्ग महिला एलू बाई पति अंबाराम की मौत हो गई।घायलों का जावर अस्पताल में उपचार कर आष्टा से सीहोर रेफर किया हे। प्रशासन के द्वारा बता गया उक्त वाहन में 20 से 25 सवारी बैठी थी, लोडिंग वाहन में बच्चे, महीला सहित पुरुष भी थे।इसकी पुष्टि जावर पुलिस ने भी की है।

उक्त घटना में जो घायल हुए है उनके नाम विजेन्द्र, विकास, आयुष, भेरूसिंह, रुकमा बाई, पूजा, अर्चना, रोशन, अंकित, वर्षा, परी, भारत, योगिता, कुंता बाई आदि घायल है।वही पुलिस ने वाहन मैजिक चालक के खिलाफ जावर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है घटना के बाद मौके पर पहुची जावर पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस। घायलों को जावर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहा से गम्भीर करीब 4 घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा रेफर किया,

वही कुछ गंभीर घायलों को आष्टा से सीहोर रेफर किया गया है।घटना की जानकारी देते हुए जावर थाने के एसआई सुशील पांडे ने बताया की सभी घायलों का जावर, आष्टा में इलाज जारी है। मैजिक चालक संतोष मालवीय निवासी ग्वाला के खिलाफ जावर पुलिस ने मामला दर्ज कर मैजिक वाहन जप्त कर लिया है।

About The Author

Related posts