किसान- खेतीबाड़ी भोपाल मध्यप्रदेश रोजगार सीहोर

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक

ग्राम – मगरपूछ तह. – गुहारगंज ज़िला -सीहोर नव भारत फर्टिलाइजर द्वारा जैविक खेती के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कंपनी के कृषि अधिकारी डॉ. रितिक कुर्मी द्वारा किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होनें बताया जिस तरह हम रासायनिक खादों और दवाइयों का उपयोग लगातार कर रहें हैं। उससे हम अपनी जमीन की उपजाऊ शक्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा इनसे बचने के लिए हमे जैविक खादों और गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए।

यदि समय रहते हमने मिट्टी को पुनः उपजाऊ नहीं बनाया तो जमीन धीरे धीरे बंजर होती जाएगी और खेती करना मुश्किल हो जाएगा। इसका परिणाम हम चना मसूर की फसल में देख चुके हैं। साथ ही प्रतिकूल मौसम कि मार फसल भी झेल नहीं पाती है। हमने देखा है जनवरी फरवरी में खराब मौसम से कई किसानों की प्याज रोपण के बाद पौधे खराब होते गए हैं।

किसानों की लागत बढ़ती जा रही है और उत्पादन में कोई वृद्धि भी नहीं हो रही है। किसान भाइयों को जैविक पद्धति से कृषि करना चाहिए और इसके लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। किसान गोष्ठी में उपस्थित किसान श्री राधेश्याम जी, कमल पटेल जी सोहन जी , रमेश जी, पवन जी रामकुमार जी एवं पंकज जी आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Related posts