भोपाल मध्यप्रदेश शाजापुर समाज

23 सितंबर को भोपाल में होगी बलाई समाज की महापंचायत, लाखो की संख्या में समाजजन होंगे शामिल

23 को भोपाल में बलाई समाज महापंचायत में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से लाखो की संख्या में समाजजन होंगे शामिल,
जामनेर में संपन्न हुई बैठक।

कबीर मिशन समाचार जिला शाजापुर।

शुजालपुर : आगामी 23 सितंबर दिन शनिवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर हिंदी भवन में सर्व बलाई मालवीय समाज का प्रदेशस्तरीय बलाई महापंचायत आयोजित हो रही हैं। जिसमे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील समाजजनों से की गई। मंगलवार को इसी तारतम्य में दोपहर 12 बजे जामनेर बस स्टैंड स्थित माता मंदिर पर बलाई समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

जिसमें बलाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंबाराम मालवीय, प्रदेश महासचिव बाबूलाल मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अमित मालवीय पत्रकार, शोभाल सिंह शेखुखेड़ा अधय्क्ष ,राकेश पटवारी जिला अध्यक्ष सीहोर, जिलामीडिया प्रभारी अशोक कुमार कट्टी सीहोर, राजाराम मालवीय कलेक्टर, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाजापुर शिक्षक रमेश चंद्र सोलंकी, गंगाराम नेताजी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मालवीय सरपंच मगरानिया, भंवरलाल सुनारतिया जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष हिंदूसिंह मालवीय, मंगलसिंह मालवीय, शिक्षक हरबान सिंह मालवीय, शिक्षक सज्जन सिंह मालवीय आदि मंचासीन रहे और अपने उद्बोधन दिए और भोपाल महापंचायत में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर जामनेर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयराम सिंह मालवीय, पूर्व सरपंच करणसिंह मालवीय, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भगवती बाई मालवीय, मोहन कालोनी, लालजीराम मालवीय, मोहनसिंह मालवीय मंडी कमेटी, रामचंद्र मालवीय पण्डाजी, रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ मालवीय, कमल मालवीय जेठडा, मुकेश मालवीय टपका बसंतपुर,कमलसिंह मालवीय हडलाय कला, नितिन मालवीय ,

राजेंद्र मालवीय, राहुल मालवीय पंच, अभिषेक मालवीय पंच ,राधेश्याम मालवीय पंच, मनोहर मिथुन पंच,रामराज मालवीय ,शिक्षक गंगाराम मालवीय,संतोष मालवीय आचार्य के साथ ही सेकडो की संख्या में लोग बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित मालवीय पत्रकार ने किया तो वही आभार शिक्षक रमेशचंद मालवीय ने माना।

About The Author

Related posts